जिले के महाराष्ट्र की सीमा से सटे क्षेत्रों में लोगों ने भूकंप का कंपन महसूस किया, भैंसदेही, आमला में भी जमीन कांपी

बैतूल
जिले के महाराष्ट्र की सीमा से सटे क्षेत्रों में सोमवार दोपहर 1.37 बजे लोगों ने भूकंप का कंपन महसूस किया। तीन से चार सेकंड के कंपन से लोग भयभीत हो गए। कुछ देर बाद यह जानकारी लगी कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। इसी वजह से बैतूल जिले के भैंसदेही, बैतूल, आमला समेत अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। महाराष्ट्र के राज्य आपदा प्रबंधन ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दोपहर 1:37 बजे आने की जानकारी सोशल मीडिया माध्यम एक्स पर भी दी है।

भैंसदेही के एसडीएम शैलेंद्र हनोतिया ने बताया है कि करीब तीन से चार सेकंड का कंपन महसूस किया गया है।बैतूल जिले के दामजीपुरा से युनूस खान ने बताया कि सोमवार को दोपहर में भीमपुर और आसपास के क्षेत्र में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। कुनखेड़ी निवासी पंडरी बाबूजी ने बताया कि उन्होंने लगभग 1.37 बजे के लगभग धरती में कंपन महसूस किया। आस-पास के लोग कंपन से दहशत में आकर घर से बाहर आ गए थे।

भैंसदेही निवासी अलकेश चौहान ने बताया कि उन्होंने लगभग 1.37 बजे के लगभग धरती में कंपन महसूस किया। आस-पास के लोग कंपन से दहशत में आकर घर से बाहर आ गए थे। बैतूल बाजार निवासी मोनू वर्मा ने बताया कि भूकंप के झटके बैतूलबाजार क्षेत्र में भी महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान राष्ट्रीय केंद्र के द्वारा इंटरनेट मीडिया माध्यम एक्स पर सोमवार को दोपहर 1.37 बजे महाराष्ट्र के अमरावती में 4.2 तीव्रता का भूकंप आने की जानकारी दी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Earthquake

Recent Posts

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा   शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…

42 minutes ago
इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…

1 hour ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…

1 hour ago
MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…

2 hours ago
नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

2 hours ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

3 hours ago