भोपाल

पैरालम्पिक गेम्स-2024 के व्हीएल-2 200 मीटर इवेन्ट में फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश राज्य क्वार्टर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव ने 8वाँ स्थान अर्जित किया। यह प्राची का दूसरा पैरालम्पिक है। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक-2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। आज व्हीएल-2 200 मीटर इवेन्ट में प्राची यादव ने 1:08:55 सेकेण्ड समय लेकर 8वाँ स्थान प्राप्त किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्राची यादव के विपरीत परिस्थितियों में भी किये गये प्रयास को सराहा है। प्राची ओलम्पिक जाने से पहले आँखों की समस्या से जूझ रही थीं। विपरीत परिस्थितियों में प्राची ने क्वार्टर एवं सेमी फायनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फायनल में जगह बनाई। फायनल मुकाबले में 8वें स्थान पर रहीं, यह प्रयास भी काफी सराहनीय रहा।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *