कमला नगर इलाके में मंदिर के बाहर खड़ी पुलिस आरक्षक की बाइक में लगाई आग, प्रकरण दर्ज

भोपाल
 शहर के कमला नगर इलाके में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि पुलिस से भी नहीं डर रहे हैं। गुरुवार को ऐसे ही एक बदमाश ने पुलिस आरक्षक की बाइक को आग लगाकर खाक कर दिया। आरक्षक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बदमाश को मंदिर के पास पेशाब करने से रोक दिया था। घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह है घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा अरेरा हिल्स थाने में तैनात हैं। वह गुरुवार शाम को अपनी बाइक लेकर नवगृह मंदिर के दर्शन करने कमला नगर गए थे, जहां उन्होंने मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। तभी उन्होंने देखा कि कमला नगर क्षेत्र का बदमाश सोनू मेहर पेशाब कर रहा था, उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह गाली-गलौच करने लगा।

बाद में वह मंदिर में अंदर चले गए। वापस आकर देखा तो उनकी बाइक आग की लपटों से घिरी धू-धू कर जल रही थी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक जलकर खाक हो गई। बाद में आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

55 minutes ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

1 hour ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

1 hour ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

1 hour ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

1 hour ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

1 hour ago