जेब में मिला सुसाइड नोट,जांच में जुटी पुलिस….

टीकमगढ़
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुलिस लाइन  में पुलिस हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है…..

जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ पुलिस लाइन परिसर के अंदर पुलिस हेड कांस्टेबल अब्दुल कादिर खान उम्र 50 वर्ष  ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस लाइन के पीछे वर्कशाॅप में उसका शव टीन शेड पर एक लोहे के तार पर लटकता मिला। जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंचे।

मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि अब्दुल कादिर पुलिस वाहन चलाते थे। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। आत्महत्या का कारण पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है…

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *