प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, थानों में क्यूआर कोड, एमपी में आज से शुरू हुई नई व्यवस्था

भोपाल
सभी अस्पताल हो या सरकारी दफ्तर मूक-बधिर दिव्यांगों को अपनी समस्या बताने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके इशारों को कई बार लोग समझ नहीं पाते और मदद नहीं मिल पाती। ऐसे में तकनीक का सदुपयोग करते हुए प्रमुख सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों और पुलिस स्टेशनों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।

 इन्हें स्कैन करते ही मूक-बधिरों को लाइव द्विभाषी मिलेगा, जो मूक- बधिर (Deaf and Dumb People) की समस्या को सुनकर, समझकर लाइव संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को बताएगा। आमतौर पर मूक-बधिरों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब उनके साथ कोई द्विभाषी नहीं होता, तब उनके साथ संवाद करना मुश्किल होता है। ऐसे में वे किसी कार्यालय में जाते हैं तो मदद नहीं मिल पाती। क्यूआर कोड के जरिए इसका समाधान किया जाएगा।

डेमो में बताया तरीका
मूक-बधिरों के लिए इस सेवा की शुरुआत आज बुधवार से हो गई। राजधानी भोपाल में पत्रकार कॉलोनी स्थित सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय में सुबह 11.30 बजे इसका डेमो दिया गया। इसमें बताया गया कि किस तरह इसके जरिए मूक-बधिर अनुवादक से जुड़कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

इस संबंध में विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर प्रभा सोमवंशी ने बताया कि मूक-बधिरों को सुविधा मिले इसके लिए इसकी शुरुआत की जा रही है। इसके तहत सभी प्रमुख विभागों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।

सभी कार्यालयों में लगेंगे क्यूआर कोड
लाइव इंटरप्रिटेशन सेवा में वृद्धि करते हुए यह पहल की जा रही है। इसके लिए डेफ कैन फाउंडेशन ने भी भूमिका निभाई है। इस सेवा के तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में क्यूआर कोड (QR Code) लगाए जाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

44 minutes ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

59 minutes ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

1 hour ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

1 hour ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

1 hour ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

1 hour ago