रेलवे की सौगात: चर्लपल्ली से दानापुर के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू

जबलपुर 

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में दक्षिण मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 07097/07098 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:-

चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्लीस्पेशल ट्रेन (01-01 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 07097 चर्लपल्ली से दानापुर होली स्पेशल ट्रेन दिनाँक 28 फरवरी 2026 को चर्लपल्ली स्टेशन से रात 20:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए अगले दिन जबलपुर दोपहर 14:30 बजे, सतना रात 20:00 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन सुबह 09:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। (01 सेवाएं)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07098 दानापुर से चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन दिनाँक 02 मार्च 2026 को दानापुर स्टेशन से 11:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए सतना रात 22:50 बजे, पहुंचकर अगल दिन*जबलपुर भोर 04:00 बजे* और रात 23:45 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुँचेगी। (01 सेवाएं)

कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में काजीपेट जंक्शन, रामागुंडम,  सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह जंक्शन,  चांदफोर्ट, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

34 minutes ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

49 minutes ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

54 minutes ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

59 minutes ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

1 hour ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

1 hour ago