राजनांदगांव, तुमड़ीबोड़ पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीते दिनों लग्जरी कार में 16 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त की गई थी।
मामले के कार चालक को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने भिलाई निवासी आरोपी अरविंद साहू को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया है।
