राजनांदगांव, गैंदाटोला के केंद्रीय सहकारी बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है। आरोपी बैंक के पीछे गेट का पल्ला तोड़कर भीतर घुस गया। इसके बाद बैंक में रखे लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन असफल होने के बाद आरोपी चोरी में प्रयुक्त सामान छोड़कर भाग निकला।
गैंदाटोला पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत बैंक प्रबंधन की ओर से दर्ज कराई गई है। चोरी का प्रयास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुआ है। आरोपी लोहे की सब्बल, रॉड, पेचकस सहित अन्य औजार लेकर पहुंचा था। जिसनें पहले बैंक का पिछले गेट का पल्ला तोड़ा। इसके बाद रुपए से भरे लॉकर तक पहुंचा। काफी प्रयास के बाद भी आरोपी लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हो पाया। जिसके बाद सारा सामान मौके पर छोड़कर भाग निकला। सोमवार सुबह बैंक प्रबंधन को चोरी के प्रयास की जानकारी हुई। पुलिस आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है
जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…
रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…
कोरबा। कलेक्टोरेट के बगल में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के अंदर सुरक्षाकर्मी की…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के…
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर…