राजनांदगांव, आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी एवं मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के प्रमुख स्थानों सहित चौक-चौराहों पर संचालित खाद्य प्रतिष्ठान एवं मिठाई दुकानों में लगातार जांच करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि मिठाई विक्रेता एवं निर्माताओं को मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री पर निर्माण व उपयोग तिथि प्रदर्शित करना चाहिए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है।
विभाग की टीम ने चलित प्रयोगशाला के माध्यम से राजनांदगांव शहर में संचालित ठेला, टपरी, मिठाई दुकानों के 60 खाद्य नमूनों की मौके पर चलित प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की गई। जांच में 54 मानक एवं 6 अमानक पाए गए। दुकान संचालक को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। राजनांदगांव शहर के हलवाई लाइन में दबिश देकर मेसर्स रामप्रसाद स्वीट, मोतीलाल हरिमोहन एवं अरिहंत सुपर बाजार से खोवा, मिल्ककेक, मैदा, बेसन सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने विधिक जांच के लिए जब्त किए।
बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…