राजनांदगांव, ग्राम धनगांव में रेलवे के फ्लाई ओवर निर्माण के चलते अव्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को धनगांव इंदामरा बरगा और बम्हनी के जनप्रतिनिधियों ने चक्काजाम किया। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी की अगुवाई में चक्काजाम करते हुए विरोध दर्ज कराया। फ्लाई ओवर निर्माण के चलते सर्विस रोड नहीं बनने के कारण यहां धूल उड़ती है इससे परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। रेलवे के अधिकारी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे एवं आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
धनगांव के सरपंच जागेश्वर देवांगन ने बताया कि हमारे और आसपास के गांव के लोग धूल से परेशान है। यहां ठेकेदारों ने सर्विस रोड नहीं बनाई इस कारण धूल उड़ती है। धूल को रोकने पानी का छिड़काव नहीं कराया जाता और नहीं यहां प्रकाश की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण गड्ढों में गिरकर हादसों का शिकार हो रहे कई ग्रामीण घायल हो चुके है। ठेकेदार से शिकायत करने पर ग्रामीणों को धमकी दी जाती है। हमने इसकी शिकायत लिखित द्विवेदी से की थी। हम ग्रामीणों के लिए आंदोलन करने आज हमारे गांव पहुंचे। उनके नेतृत्व में चक्काजाम किया गया। निखिल द्विवेदी ने अफसरों और ठेकेदार को खरी.खोटी सुनाते हुए व्यवस्था सुधारने मांग की है। कहा भाजपा की ट्रिपल इंजन की जंग लगी सरकार में ठेकेदारों की मनमानी जारी है। ठेकेदारों से कमीशन लेकर उनको संरक्षण दे रहे जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आंदोलन के बाद तत्काल सर्विस रोड का निर्माण चक्काजाम आंदोलन के बाद ठेकेदार ने सर्विस रोड निर्माण शुरू कराया और 2 दिनों में सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। सर्विस रोड का निर्माण की भी बात कही गई है। प्रदर्शन में बरगा सरपंच विनोद कंवर उप सरपंच खोमलाल साहू पंच चंद्रशेखर मालेकर राजू वर्मा कांग्रेस नेता नरेंद्र देवांगन गेंदालाल देवांगन राजेंद्र महेंद्र मालेकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमर झा राजा यादव मोहित कोचरे दीपक सोनकर सूरज सागर विकास नोहर मेघनाथ दिलीप साहू नंदन भूषण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य की मौजूदगी रही।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…