राजनांदगांव, बजरंगपुर नवागांव के मिनी स्टेडियम में 30 नवंबर को विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद का आयोजन किया गया है। नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि खेल व युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव के द्वारा आयोजित खेल स्पर्धा सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें 10 विभिन्न खेलों में राजनांदगांव विकासखंड की महिलाएं अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
इस दौरान एथलेटिक्स के अंतर्गत 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, वेट लिफ्ट और रस्साकसी स्पर्धा होगी। महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत दो आयु वर्ग 9 से 18 और 18 से 35 वर्ष तक प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य है। आयोजकों ने समस्त खिलाड़ियों को हिस्सा लेने तथा खेल प्रेमियों लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रितभागियों को प्रोत्सािहत करने आने की अपील की है।
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष नीलू शर्मा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…
भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…
रायपुर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…
भोपाल राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 28 जून 2026 (रविवार)…
भोपाल प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष के चलते जब किसानों की समृद्धि पर विशेष ध्यान…