Rajnandgaon: सवा करोड़ की शेयर ट्रेडिंग ठगी का बड़ा खुलासा, साइबर ठग गिरोह के दो सदस्य ओडिशा से गिरफ्तार…

अब तक पाँच आरोपी सलाखों के पीछे, साइबर सेल राजनांदगांव की बड़ी सफलता

राजनांदगांव, जिले की साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव ने सवा करोड़ रुपये की शेयर ट्रेडिंग ठगी मामले में बड़ी सफलता दर्ज की है। ठगी में शामिल साइबर गिरोह के अन्य दो सदस्यों को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया गया है। इस मामले में अब तक कुल पाँच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

मामला उस समय दर्ज हुआ था जब साइबर अपराधियों ने राजनांदगांव के एक युवा व्यापारी को फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजकर अधिक मुनाफा देने का झांसा दिया और विभिन्न खातों में कुल ₹1,21,53,590 जमा करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने तकनीकी जांच, बैंक मनी ट्रेल और खातों के विवरण के आधार पर प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए सिहोर और इंदौर (मध्यप्रदेश) से तीन आरोपियों—धीरज सिंह, अरविंद ठाकुर और डिम्पल सिंह यादव—को 29 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच के दौरान मिले सुरागों से मामले के तार ओडिशा से जुड़े पाए गए।

इसके बाद साइबर सेल टीम निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में भुवनेश्वर रवाना हुई, जहां से दो अन्य आरोपी धर्मेन्द्र कुमार (उत्तर दिल्ली) और राजेश मंडल (झारखंड) को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी साइबर ठग गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। वे खाता धारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल में .APK ऐप इंस्टॉल कराकर ओटीपी और मैसेज की एक्सेस गिरोह तक पहुंचाते थे। इसके बदले उन्हें प्रति बैंक खाता 20–25 हजार रुपये क्रिप्टो (USDT) में कमीशन मिलता था।

गिरफ्तार आरोपी खाता धारकों को अपने साथ रखकर पूरी ठगी प्रक्रिया के दौरान उनकी निगरानी करते थे ताकि वे राशि निकाल न सकें। आरोपी धर्मेंद्र के कब्जे से तीन मोबाइल और तीन एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें 03 दिसंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम, सउनि संजय मालेकर तथा साइबर सेल के आरक्षक अमित सोनी, जोगेश राठौर, हेमंत साहू और आदित्य सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…

13 minutes ago
CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…

13 minutes ago
CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…

15 minutes ago
CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

बरबसपुर और सिरौली में प्लास्टिक अपशिष्ट बिक्री व जियो टैगिंग कार्य तेज एमसीबी/ स्वच्छ भारत…

20 minutes ago
CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द में प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में किया गया…

23 minutes ago
CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, लगन के साथ मेहनत करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। यह…

25 minutes ago