राजनांदगांव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 एवं 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 15 अक्टूबर को शाम 4 से शाम 6 बजे तक राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रात 8 से 10 बजे तक स्टेट स्कूल ग्राउंड में आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 16 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे स्पीकर हाउस में दिव्यांग जनों को सामग्री वितरण करेंगे। दोपहर 12.30 से दोपहर 1.20 बजे तक गौरव पथ स्थित प्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे। हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में जीम का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1.30 से दोपहर 2 बजे तक पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में स्वच्छता दीदियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *