राजनांदगांव, बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बाइपास में संचालित अवैध हुक्का बार में कार्रवाई की है। होटल संचालक भीतर युवाओं को हुक्का परोस रहा था। जिसकी सूचना पर शुक्रवार रात पुलिस की टीम ने दबिश दी। जहां से होटल संचालक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया​ कि मोहारा बाइपास में मौजूद गोल्डन होटल में हुक्का पिलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम बनाकर होटल में रेड की गई। होटल के भीतर अलग-अलग टेबल में युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा था। जिसके बाद मौजूद लोगों को तत्काल हिरासत में लिया गया।

होटल संचालक के पास हुक्का बार संचालित करने कोई भी वैध लाइसेंस मौजूद नहीं ​था। होटल में महाराष्ट्र के भी कुछ लोग मौजूद थे, जो हुक्का परोसने का काम कर रहे थे। होटल संचालक सहित भीतर मौजूद 11 लोगों को हिरासत में लिया। जिन्हें रात में थाना लाकर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की।

इन्हें किया गिरफ्तार, सभी 22 से 24 साल के युवा रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल गोल्डन के संचालक जोगु गुप्ता को हिरासत में लिया है। जो नंदई चौक का रहने वाला है। वहीं होटल से अनमोल पाण्डे, सत्यम शर्मा, सैय्यद जुबेर, सैय्यद अनस,सैय्यद बिलाल, यश ललवानी उर्फ राहुल जैन, प्रियंक बुधदेव, लक्की जैन, अंकित जैन, शिवम जैन, को हिरासत में लिया गया। सभी पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई कर मुचलके पर देर रात जमानत दे दी गई।

29 पैकेट तंबाकू- फ्लेवर 6 हुक्का व पाइप जब्त रेड के दौरान पुलिस ने होटल से 29 पैकेट तंबाकू-फ्लेवर जब्त किया है। जिसमें मिंट अफजल, कीवी अफजल, फ्रेजर अलादीन, वाइट रोज अफजल, जाफरान अफजल, रमडे, चीफ कमिश्नर, स्पेशल अफजल, वालिना अन्य शामिल हैं। वहीं टीम ने 6 नग विभिन्न आकर का हुक्का, 6 नग हुक्का पाइप सहित इस्तेमाल में आने वाली अन्य सामग्रियां भी जब्त की है। इनमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *