डोंगरगांव . आराधना अंतर्राष्ट्रीय छंद शाला और साहित्य समूह डोंगरगाँव ने दीपावली के शुभ अवसर पर 25-26 अक्टूबर को दो चरणों में एक ऑनलाइन आभासी कवि समेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब पर किया गया, जिससे देश-विदेश के साहित्यकारों और काव्य रसिक पाठकों ने भरपूर आनंद लिया। आभासी कवि सम्मेलन के संस्थापक संयोजक और संचालक डॉ. गजेन्द्र हरिहारनो दीप ने इस कार्यक्रम का कुशल संयोजन किया।

इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ जर्मनी, मॉरीशस, नेपाल, अमेरिका, सिंगापुर और जकार्ता जैसे देशों से 50 रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. रामअवतार मेघवाल (सागर, कोटा, राजस्थान) और प्यारेलाल साहू प्यारे (धमतरी, छत्तीसगढ़) ने की। संचालन का बागडोर डॉ. कल्पना भदौरिया स्वप्निल (लखनऊ, उत्तरप्रदेश) और सिद्धेश्वरी सराफ शीलू (जबलपुर, मध्यप्रदेश) ने संभाला। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन का कार्य अखिलेश्वर मिश्रा जनता और डॉ. मीरा आर्ची चौहान ने किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *