राजनांदगांव| पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर से आ रही हवा को प्रभावित किया है। इससे न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। इससे शीतलहर से राहत मिली है। ठंड में कमी आई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिन मौसम स्थिर रह सकता है। विक्षोभ का असर खत्म होते ही ठंड फिर बढ़ेगी। सुबह घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *