राजनांदगांव, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने एग्री स्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। योजना की 19वीं किस्त के दौरान कुल 107275 किसान पंजीकृत थे। जिनमें से 94,917 कृषक सक्रिय मिले। शेष 12358 किसानों का पंजीयन शेष है। इसमें राजनांदगांव में 2944, डोंगरगांव में 2758, डोंगरगढ़ में 2680, छुरिया में सर्वाधिक 3982 किसानों का पंजीयन नहीं है। वर्तमान में ई-केवाईसी के 691, लैंड सीडिंग के 67, आधार सीडिंग 1,014 व सस्पेक्टेड केस के 993 हितग्राहियों का प्रकरण लंबित है।

किसानों को आर्थिक दिक्कतों से बचाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 2019 में योजना शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों को हर 3 माह में 2 हजार के हिसाब से साल में कुल 6 हजार रुपए आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि का अंतरण फरवरी में किया जाना प्रस्तावित है। किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक संगवारी से सस्पेक्टेड केस में लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन पूर्ण करा सकते है। साथ ही पीएम किसान वेबसाइट के फार्मर कॉर्नर अंतर्गत विकल्प से सुधार करा सकते है। आधार सीडिंग के लिए संबंधित बैंकों से खाते में आधार आधारित भुगतान प्रणाली डीबीटी सक्रिय करा सकते है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *