Rajnandgaon : गुड मूव चेस अकादमी द्वारा 16 नवंबर को एकेडमिक चेस टूर्नामेंट का आयोजन

गुड मूव चेस अकादमी द्वारा 16 नवंबर को स्टेट हाई स्कूल में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक एकेडमिक चेस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में अकादमी के सभी विद्यार्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट में अंडर-9 तथा ओपन कैटेगरी में शीर्ष 10 खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

Rajnandgaon : गुड मूव चेस अकादमी द्वारा 16 नवंबर को एकेडमिक चेस टूर्नामेंट का आयोजन

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके खेल कौशल को और निखारना है। टूर्नामेंट के दौरान गुड मूव चेस अकादमी के कोच देव शक्ति शर्मा बच्चों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा यह बताएंगे कि भविष्य में वे अपने खेल को और कैसे बेहतर बना सकते हैं।

अकादमी का मानना है कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से बच्चों में रणनीतिक सोच, एकाग्रता और खेल भावना का विकास होगा, जो उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : लोकहित के व्यापक कार्य में बाधा डालने के कारण तीन समिति प्रबंधक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *