राजनांदगांव, गुरु तेग बहादुर के 350 वें शताब्दी शहीदी वर्ष पर विशेष समूह गुरबाणी पाठ का कार्यक्रम 8 नवंबर को दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने में गुरु दी संगत वेलफेयर सोसाइटी जुटी हुई है। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रूबी गरचा ने बताया कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम दिग्विजय स्टेडियम में शनिवार को सुबह 10 15 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरु तेग बहादुर साहब द्वारा रचित गुरबाणी सलोक महला 9वां का सामूहिक पाठ किया जाएगा। राजनांदगांव शहर में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के आने की भी सहमति दे दी है। इनके अलावा कार्यक्रम में राजनांदगांव सहित दुर्ग भिलाई दल्ली राजहरा डोंगरगढ़ बागनदी देवरी खैरागढ़ तथा कवर्धा जिले के सिख समाज के अलावा विभिन्न समुदायों के लोगों की पहुंचने की संभावना है। लगभग 5 हजार लोग इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देंगे।

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह ढल्ला सहित सभी सदस्य इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन शहादत भरा रहा है। उनकी शहादत के बाद उनके पुत्र गुरु गोविंद सिंह ने पत्नी तथा चार साहिबजादों के साथ धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को न्योछावर कर दिया था। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रूबी गरचा ने समाज के लोगों सहित अन्य समाज के लोगों से भी इस आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *