राजनांदगांव, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन द्वारा कल 27 नवंबर से गौ सरंक्षण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। गौ माता को सड़क हादसों से बचाने सींग पर लाल रेडियम लगाने प्रदेश में अभियान चलेगा।

कल सांई मेरिज लॉन बापूटोला बजरंगपुर नवागांव में दोपहर 1 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। मेयर मधुसूदन यादव, संगठन के संस्थापक मीना केतन पटनायक शामिल होंगे। संगठन के प्रदेश सचिव रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी ने बताया कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। संगठन के सदस्य मौजूद रहेंगे। मवेशियों के संरक्षण के लिए यह अभियान कारगर साबित होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *