cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव, गंडई थाना क्षेत्र के मानपुर में मौजूद परिवहन चेकपोस्ट के सुरक्षाकर्मी की हत्या करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कुमारी मोहिनी कंवर ने सुनवाई पूरी होने के बाद उक्त फैसला ​सुनाया है।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ज्ञान दास बंजारे ने बताया कि घटना 10 मार्च 2023 को हुई थी। आरोपी ज्वाला प्रसाद यदु का चेकपोस्ट में तैनात सुरक्षाकर्मी चिरजिवेंद्र नेताम से विवाद हो गया। पहले तो आरोपी ज्वाला गाली गलौज कर लौट गया। इसके कुछ देर बाद वह अपने साथी केवल साहू के साथ दोबारा चेक पोस्ट पहुंचा। जहां अपने बोलेरो मालवाहक को रिवर्स कर जान से मारने की नियत से उसने सुरक्षाकर्मी चिरजिवेंद्र नेताम को बुरी तरह ठोकर मार दी। इससे सुरक्षाकर्मी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा ने की।

विवेचना के दौरान प्रस्तुत किए तथ्य के आधार पर अपराध सिद्ध हुआ। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी ज्वाला प्रसाद यदु और केवल साहू को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *