राजनांदगांव, सोमनी इलाके के खुटेरी में चोर गिरोह ने किसानों के खेत में लगे मोटर पंप और केबल की चोरी कर ली है। चोरी की घटना बीते चार दिन के भीतर हुई है।आरोपियों ने खुटेरी गांव के 12 किसानों के खेतों से इस तरह की चोरी हुई है।
किसानों ने सोमनी पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सभी किसान के खेत आसपास लगे हुए हैं। जिसमें सिंचाई के लिए मोटर पंप लगा था। वहीं केबल वायर भी लगा हुआ था। जिसे काटकर अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया है। गांव के 12 किसानों के खेत में यह चोरी हुई है। चोरी गए केबल की कीमत करीब 55 हजार रुपए है। वहीं 8 से 10 मोटर पंप की भी चोरी हुई है। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।