राजनांदगांव| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी लागू कराने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय हड़ताल 29 से शुरू हुई 31 को इसका समापन होगा।

फेडरेशन ने हड़ताल स्थल कलेक्ट्रोरेट के सामने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। बुधवार को हड़ताल स्थल के पास हॉल में हड़ताली कर्मचारियों के द्वारा रक्तदान किया जाएगा। हड़ताल के दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले कर्मचारियों-अधिकारियों की ज्यादा उपस्थिति रही। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। हड़ताल के कारण कलेक्ट्रोरेट, कंपोजिट भवन के सरकारी दफ्तरों में तालेबंदी रही। शिक्षकों के हड़ताल में शामिल होने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित रही। जिला पंचायत, एसडीएम और तहसील कार्यालय से हितग्राहियों को फिर से वापस लौटना पड़ गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *