राजनांदगांव, शहर के जिला साहू सदन में जिला साहू संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 7 दिसंबर को प्रातः11 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं तहसील साहू के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथ ग्रहण सहित सामाजिक दर्पण पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू एवं महामंत्री नीलमणि साहू ने बताया कि सात दिसंबर को साहू सदन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिले के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा जोर – शोर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरेन्द्र साहू, विशिष्ट अतिथि विधायक मोतीलाल साहू, संदीप साहू, भोलाराम साहू, दलेश्वर साहू, पूर्व विधायक छन्नी साहू, जितेन्द्र साहू, किरण साहू की उपस्थिति में होगा। समारोह का प्रारंभ 7 दिसंबर को साहू सदन में सुबह 11 बजे संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सामूहिक आरती एवं पूजा अर्चना के साथ होगी। दोपहर दो बजे से अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *