राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ;सीएससीएसद्ध ने महिला अंडर.19 टीम की घोषणा की है। यह टीम आगामी महिला अंडर.19 टी.20 बीसीसीआई ट्रॉफी 2025.26 में हिस्सा लेगी जो 26 अक्टूबर से मुंबई में आयोजित होगी। टीम के चयनित खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे रायपुर में रिपोर्ट करें। राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम में जिले की चार महिला खिलाड़ियों जपनीत कौर जस्सलए महक नरवासे ;कप्तानद्धए मिताली नरेटी और शिविका अग्रवाल के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी और सचिव योगेश बागड़ी ने संयुक्त रूप से कहा कि राजनांदगांव की प्रतिभाशाली बेटियाँ लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। टीम की कप्तान महक नरवासे हैं जिनका चयन विगत दिनों भारतीय क्रिकेट टीम अंडर.19 में अंतिम 25 खिलाड़ियों में किया गया है उनका चयन जिले के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि ये खिलाड़ी मुंबई में होने वाले टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। यह खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि आत्मविश्वासए अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की बेटियां क्रिकेट के मैदान में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। यह हर उस परिवार के लिए प्रेरणा है जो बेटियों को आगे बढ़ाने का सपना देखता है। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *