राजनांदगांव, छुरिया ब्लॉक के दामा बंजारी में शुक्रवार सुबह एक हादसे में 11 वर्षीय दिव्यांग बालिका की मौत हो गई। आंगनबाड़ी केंद्र के समीप खेल रहे मासूम पर दीवार ढह गई। जिसमें दबने से उसने दम तोड़ दिया। आंगनबाड़ी केंद्र से लगे एक गौठान में निर्माण कार्य चल रहा था, वहीं यह हादसा हुआ। ब्लॉक के ग्राम दामा बंजारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से लगा हुआ एक गौठान है।

जिसमें स्थानीय स्तर पर शेड निर्माण का काम कराया जा रहा था। इसी कार्य के लिए गड्ढा करने के लिए जेसीबी बुलाई गई थी। जेसीबी द्वारा गड्ढा करने के दौरान ही मशीन आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। ठोकर के बाद करीब पांच फीट की बाउंड्रीवाल गिर गई। जिसमें दबने से 11 वर्षीय बालिका गुंजन सहारे की मौत हो गई।

आंगनबाड़ी केंद्र के पास ही मृतक बच्ची गुंजन सहारे का भी घर है। वह रोजाना ही आंगनबाड़ी केंद्र के समीप खेलने आती थी। हादसे के दौरान भी वह आंगनबाड़ी केंद्र के पास खेल रही थी, तभी बाउंड्रीवाल गिरने से वह घायल हुई, जिसे तत्काल समीप के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन केंद्र पहुंचने तक मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर खुज्जी विधानसभा की पूर्व विधायक छन्नी साहू भी पहुंच गई थी। उन्होंने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग भी की है। वे मौके पर पहुंची।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *