▶️ लखोली बैगापारा (वार्ड 33 ) से लड़ेगी चुनाव
राजनांदगांव। कांग्रेस ने राजनांदगांव नगर निगम चुनाव के लिए पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में लखोली बैगापारा से दुलारी साहू का नाम फिर से शामिल किया गया है। दुलारी साहू, जो दो बार पार्षद और एमआईसी मेंबर रह चुकी हैं, को जनता की मांग और उनके कार्यों के आधार पर तीसरी बार मौका दिया गया है।दुलारी साहू को वार्ड की जनता के बीच उनकी सरलता, सहजता और मिलनसार स्वभाव के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में गरीब-मजदूरों और महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता दी और वार्ड में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका दिनभर वार्ड में घूमकर लोगों की समस्याएं सुनना और समाधान करना उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है।कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले नेता के रूप में मैदान में उतारा है। जनता की मांग और दुलारी साहू की सक्रियता को देखते हुए उन्हें तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। उनके समर्थकों और वार्डवासियों में इस फैसले से खुशी की लहर है।
