राजनांदगांव, बसंत पंचमी के अवसर पर देवांगन समाज ने अपनी कुलदेवी मां परमेश्वरी की जयंती महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाई। शहर की सभी इकाई संगठनों के द्वारा विविध धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन किए गए। शोभायात्रा, कथा, पूजा, परिचय सम्मेलन, आदर्श विवाह के साथ खेल और मनोरंजन कार्यक्रम महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम गुरु घासीदास भवन जीई रोड में हुआ। शंकरपुर, बसंतपुर, तुलसीपुर, ममता नगर, मोतीपुर, बजरंगपुर नवागांव में भी कार्यक्रम अयोजित किया गया।

नगर देवांगन समाज के इस महोत्सव अपने 11वें वर्ष में प्रवेश किया। दो सत्रों में सुबह 10 बजे पूजा-आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद परिचय सम्मेलन, नृत्य प्रस्तुति, कुर्सी दौड़ स्पर्धा, रंगोली, चित्रकला स्पर्धा हुई। जन प्रतिनिधियों सहित समाज के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी मंचासीन रहे। मां परमेश्वरी महोत्सव, पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तुलसीपुर, ममतानगर इकाई द्वारा लेबर कॉलोनी प्रगति मैदान, तुलसीपुर स्थित सामुदायिक भवन में मां परमेश्वरी महोत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह हुआ।

बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा सुबह सामूहिक आरती हुई। वहीं 11.30 बजे से मंचीय सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने अपने शानदार नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने देश की विभिन्न संस्कृति, प्रदेश की संस्कृति और देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य करने वाले बच्चों की वेशभूषा कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। दर्शकों ने उनकी प्रस्तुती की जमकर सराहना की। महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए गुब्बारा फुलाना, जलेबी दौड़ स्पर्धा उम्र वर्ग अनुसार आयोजित की गई।

जसगीत के साथ निराली मां परमेश्वरी की शोभायात्रा, सम्मान व पुरस्कार वितरण हुआ दोपहर 2.30 बजे प्रीतिभोज के बाद खेलकूद स्पर्धा शुरू हुई। इसमें कुर्सी दौड़, रस्सा खींच, मटका फोड़, चम्मच-गोली दौड़ स्पर्धा संपन्न हुई। शाम 4.30 बजे सामाजिक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सामाजिक भवन मोतीपुर में पारंपरिक आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे जसगीत के साथ मां परमेश्वरी की शोभायात्रा निकाली गई जो दो वार्डों का भ्रमण कर वापस सामाजिक भवन पहुंची। पूजा के बाद बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धा,सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *