डोंगरगढ़. नगर के प्रमुख खेल मैदान नेहरू कॉलेज स्टेडियम में लंबे समय से जमा जंगली खरपतवार, झाड़-झंखाड़ और कचरे की सफाई का कार्य नगर पालिका द्वारा मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। स्टेडियम के मैदान में उगे घने झाड़-झंखाड़ की वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास और दैनिक गतिविधियों में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने इसकी सफाई की मांग की थी।

नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने स्वयं स्टेडियम का दौरा कर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और सफाई दल को दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि काम समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि नगर के युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को अच्छा और स्वच्छ खेल परिसर उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *