राजनांदगांव, दीपावली पर्व को लेकर मूनिस्पल स्कूल मैदान में अस्थायी पटाखा बाजार सज गया है लेकिन सुरक्षा इंतजामों की गंभीर अनदेखी हो रही है। निगम प्रशासन की ओर से 93 पटाखा दुकानों के लिए भूखंड आबंटित कर 4 लाख 29 हजार 660 रुपए की आय तो प्राप्त कर ली गई पर सुरक्षा मानकों पर ध्यान नहीं दिया गया है।

ष्पत्रिकाष् की पड़ताल में सामने आया कि मैदान में आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने कोई संसाधन नहीं हैं। फायर ब्रिगेड या रेत की बाल्टियां तक नहीं रखी गई हैं। पानी टैंकर भी नहीं रखे गए हैं। दुकानों के बीच मापदंड अनुसार तीन मीटर की दूरी नहीं रखी गई है और अधिकांश दुकानें बांस.बल्ली तथा टेंट वाले कपड़े से बनी हैंए जो पूरी तरह प्रतिबंधित है।

नियमों के अनुसार दुकानें टीन शेड की होनी चाहिएए प्रत्येक दुकान में पानी से भरा ड्रमए अग्निशामक यंत्र और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था अनिवार्य है। 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन वर्जित है और आसपास ट्रांसफार्मर या हाईटेंशन तार नहीं होने चाहिए लेकिन इन सभी प्रावधानों की अनदेखी की जा रही है।

फिलहाल दुकानें चालू नहीं व्यवस्था करेंगे

भूखंड आबंटित कि हैं फिलहाल दुकानें चालू नहीं हुई है। सभी सुविधा व आपात स्थिति से निपटने व्यवस्थाएं कराई जाएगी। दुकानदारों को भी सावधानी बरतने निर्देशित करेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *