डॉ. श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे माननीय कलेक्टर महोदय राजनांदगांव एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में आज पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में दिनांक 12.05.2025 से शैक्षणिक संवर्धन, कौशल आधारित कार्यशाला कला शिल्प, सस्कृति खेल एवं शारीरिक गतिविधियाँ, संसाधन व्यक्तित्व, वित्तीय साक्षरता, ईकोक्लब गतिविधियों, वाद विवाद एवं खेलकूद के माध्यम से 10 दिन तक आयोजित इन गतिविधियों में रोजाना कुल 80 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। समर कैम्प के 8वें दिवस श्री आशीष गौतम जी राज्य नोडल पीएमश्री का आगमन विद्यालय में हुआ। उनके द्वारा यह घोषणा की गई कि बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को इसरो का भ्रमण कराया जाएगा। आज दिनांक 21.05.2025 को समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर आदरणीय श्री मधुसूदन यादव जी महापौर राजनांदगांव उपस्थित थे। आदरणीय महापौर द्वारा समर कैम्प में प्रतिभागी बच्चों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर बच्चों का मनोबल बढाया तथा समर कैम्प में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। माननीय महापौर जी द्वारा यह घोषणा की गई कि स्कूल में स्थायी पार्किंग निर्माण, बाउंड्रीवाल व नये ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की, साथ ही स्कूल को जल्द ही सुसज्जित करके नए स्वरूप में उभारा जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि श्री राजा माखीजा चेयरमेन नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा विद्यालय के विकास एवं प्रबंधन में सहयोग की घोषणा की। विद्यालय के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश सूर्यवंशी जी ने बच्चों को समर कैम्प के महत्व के बारे में एवं व्यक्तित्व विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहने हेतु प्रोत्साहित किया। आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल जी के द्वारा बच्चों को समर कैम्प में कैरियर गाईडेंस के बारे में विस्तार से समझाया एवं विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिले के पीएमश्री के नोडल श्री सतीश ब्यौहारे जी, एपीसी समग्र शिक्षा श्री आदर्श वासनिक जी एवं विद्यालय के प्राचार्य आदणीय श्री धनीराम देवांगन जी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *