छुईखदान, थाना छुईखदान में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने पुलिस के वर्दी पहनकर लोगों से ठगी की थी। प्रार्थी सुखउ राम नेताम, समलाल नेताम और धनेश्वर नेताम ने शिकायत की थी कि गुप्तेश्वर तिवारी उर्फ जीपी पाण्डे ने पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 1,06,000 रुपए की ठगी की।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को छत्तीसगढ़ के चंगुर्दा थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और यह भी बताया कि उसने थाना बोरतलाब और मोहगांव में भी पुलिस की वर्दी पहनकर धोखाधड़ी की थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी खाकी वर्दी, एक जोड़ी कॉबेड वर्दी, तीन स्टार वाला लैफ, पुलिस का मोनो और कई अन्य सामान बरामद किया। इसके अलावा आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और नगद रकम भी जब्त की गई। पुलिस की तत्परता से इस धोखाधड़ी की वारदात का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरतार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *