राजनांदगांव,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रजत उत्सव और प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए गए। इस मौके पर महतारी से प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई।
अभाविप के सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब आगे बढ़ रहा है। दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ ने काफी तरक्की है। शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य सेक्टर में लगातार नवाचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
