राजनांदगांव, भारतीय डाक विभाग ने जन सुविधा को ध्यान में रख राजनांदगांव संभाग के अंतर्गत राजनांदगांव प्रधान डाकघर एवं कबीरधाम एमडीजी कार्यालय के समय में विस्तार किया है। समय में बदलाव और विस्तार से ग्राहकों को राहत और सुविधा मिलेगी। राजनांदगांव प्रधान डाकघर का व्यावसायिक समय अब सुबह 10 से शाम 6 बजे रहेगा। पहले इसका व्यावसायिक समय सुबह 10 से 3:30 तक था। कबीरधाम पूर्व व्यावसायिक समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। पहले इसका समय सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक था।

समय में बदलाव से अब डाकघर जल्दी खुलेगा और देरी से बंद होगा। इसकी टाइमिंग में विस्तार से स्पीड पोस्ट, पार्सल, वित्तीय सेवाओं एवं अन्य डाक सेवाओं का लाभ ज्यादा समय तक मिल पाएगा। भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राजनांदगांव संभाग के अंतर्गत प्रमुख डाकघरों के समय में बदलाव किया गया है। यह निर्णय ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकता और मांग पर लिया गया है। इससे उन्हें सुविधा होगी। नई टाइमिंग को लागू कर दिया गय है। वहां नई टाइमिंग की सूची ग्राहकों की जानकारी के लिए चस्पा की गई है। गौरतलब है कि बैंकों के अलावा डाक विभाग को लेकर लोगों का भरोसा शुरू से ही है जो आज भी बरकरार है। समय बढ़ाने से ग्राहकों को सुविधा होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *