अंबागढ़ चौकी ग्राम छछानपहरी में हुई 18 साल वर्षीय साहिल साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है। दो पक्षों की मारपीट में स​ाहिल साहू को गंभीर चोटें आई थींए जिसने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़​ दिया था।

पुलिस ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। जहां प्रेम प्रसंग के रंजिश को लेकर मृतक साहिल साहू और आरोपी सुनील साहू के बीच विवाद हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मौके पर ही मारपीट हुई। इसके कुछ देर बाद आरोपी सुनील गांव से चला गया जिसे साहिल ने दोबारा फोन कर गाली गलौज की। जिसके बाद सुनील साहू अपने दोस्तों के साथ छछानपहरी पहुंचा और बांस के डंडे से साहिल की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल साहिल ने दम तोड़ दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील साहू तुलेश्वर निषाद डिगेश्वर निषाद खिलेश्वर साहू मोहन निषाद रोशन कुमार बंजारे होम लाल चन्द्रवंशी प्रशांत कुमार क्षितिज सलामे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *