राजनांदगांव नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में 7 गोवंश मवेशियों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 11ण्30 बजे आरके नगर चौक के पहले हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मवेशी सड़क पर बैठे हुए थे। तभी दुर्ग की दिशा से फ्लाईओवर से अज्ञात भारी वाहन तेज रफ्तार से पहुंचीए जो मवेशियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। मौके पर सात मवेशियों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के युवा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृत गोवंश को सड़क से हटाकर किनारे लाया। इसके बाद निगम की टीम की सूचना दी गई। बता दें कि दो दिन पहले ही चिखली इलाके में भारी वाहन ने तीन से चार मवेशियों को कुचल दिया था। इसके पहले सोमनी के पास ऐसा हादसा हुआए जिसमें तीन मवेशियों की मौत हो गई थी। हाईवे में मवेशियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है।

पंचायतों में बनाई टीम का पता नहींए नोडल भी नदारद सड़कों पर हो रहे ऐसे हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही बड़ी तैयारी की थी। पंचायत स्तर पर टीमें बनाई गई थीए जिसमें पंचायत सचिवों को नोडल अफसर नियुक्त किया गया। इसके अलावा नेशनल हाईवे और नगर निगम की टीम को भी मवेशी हटाने की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन यह टीम धरातल में आकर काम नहीं कर पाई। सारी तैयारी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *