राजनांदगांव, महिला सशक्तिकरण संघ जिला राजनांदगांव द्वारा बिरसा मुंडा जयंती एवं बौद्ध विवाह समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। यह आयोजन धम्मकीर्ति बुद्ध विहार, बसंतपुर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध, बाब साहेब आम्बेडकर एवं बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर अपने विचार व्यक्त किए गए। महिला सशक्तिकरण की अध्यक्ष बुद्धमित्रा वासनिक, लक्ष्मा गजभिए, अध्यक्ष महिला मंडल बसंतपुर, पूनम कोलाटकर द्वारा बिरसा मुंडा द्वारा किए गए कार्यों को बताया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एक जोड़ा वर-वधु का बौद्ध पद्धति से विवाह संस्कार संपन्न हुआ। उपस्थित सभी के द्वारा वर-वधु को बधाई एवं आशीर्वाद दिया गया। आभार प्रदर्शन सुनिता ईलमकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुष्पा सवारकर, माया खोब्रागढ़े, सुनीता इलमकर, मीना श्रीरंगे, मीना खोब्रागढ़े, वंदीता गजभिए, आशा जामुलकर, कौशल खोब्रागढ़े, अनिल खोब्रागढ़े मौजूद थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *