CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

छुरिया, पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी रिंकू उर्फ दिपेश धरमदास गंजीर 21 वर्ष निवासी वार्ड 3 ककोड़ी थाना चिचगढ़ जिला गोंदिया महाराष्ट्र को पकड़ा है।

मिली जानकारी अनुसार 9 अक्टूबर 2025 की रात छुरिया पुलिस ने महाराष्ट्र सीमा की ओर जा रही एक मालवाहक को ग्राम भकुर्रा के पास रोककर पकड़ा था। वाहन चालक मौके से भाग निकला थाए जबकि वाहन में मौजूद हेल्पर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वाहन में भरे मवेशियों को महाराष्ट्र में अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

मामले में पहले ही तीन आरोपी. संदीप जब्बार मरई डोमेश उर्फ पप्पू मालघाटी और मवेशी खरीददार महेंद्र बिंझलेकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे रिंकू उर्फ दिपेश को पुलिस ने शुक्रवार थाना चिचगढ़ महाराष्ट्र से पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी का अपराध में शामिल होना पुष्टि होने पर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ऐसे अपराधों पर रोक के लिए अभियान जारी रहेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *