राजनांदगांव, राइस मिल का टापा (घर्षण रोलर) फटकर नीचे गिर गया। जिसमें दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है। घटना चिचोला के महाराजपुर में मौजूद गुरुदेव राइस मिल में शनिवार शाम 5 बजे करीब हुई है।
चिचोला पुलिस ने बताया कि राइस मिल में चावल तैयार करने का काम चल रहा था। जिसमें करीब 5 से 10 मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान मिल का टापा जो धान से छिलके को अलग कर चावल में बदलता है। वह फटकर अचानक नीचे गिर गया। टापा काफी भारी था और उसमें चावल भी भरा हुआ था। जिसके गिरने से नीचे काम कर रहे मजदूर मुकेश और उसके साथी दब गए। हादसे में मजदूर मुकेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूरों को इलाज के लिए छुरिया हॉस्पिटल लाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चिचोला पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। इधर हादसे के बाद मिल में अफरा-तफरा मच गई। ग्रामीणों की भीड़ भी मिल के सामने जुट गई है।
मरम्मत नहीं की गई राइस मिल में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि मिल का टापा काफी पुराना हो चुका था। जिसमें पूरे समय धान से चावल बनाने का काम चलता था। पुराना होने के बाद भी इसका नियमित रुप से मरम्मत नहीं किया जा रहा था। इसी के चलते हादसा हुआ है।
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…
नर्मदापुरम नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…
राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…
राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री श्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च…