राजनांदगांव, मेडिकल कॉलेज में पहले विभिन्न संकायों के 11 पीजी सीटों पर पढ़ाई हो रही थी। इसमें 7 सीटों की संख्या बढ़ने से पीजी सीटों की संख्या कुल 18 हो गई है। यह साल 2025 की उपलब्धि रही। अब अस्पताल प्रबंधन साल 2026 में नए विभागों में पीजी की कुल 28 सीटों के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है।

पीजी सीटें बढ़ने से एमबीबीएस के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें इन विषयों की पढ़ाई करने प्रदेश और देश के दूसरे मेडिकल कॉलाजों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की जांच एवं इलाज में भी फायदा होगा।

मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटों के अलावा 12 करोड़ रुपए की एडवांस फीचर वाली सीटी स्कैन मशीन की सौगात मिली। मरीजों का निजी अस्पतालों के मुकाबले कम खर्च में सीटी स्कैन किया जा रहा है। मरीजों को अब सीटी स्कैन कराने निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ता है। अभी केवल एकमात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा है। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब होने के बाद जिलेभर के मरीज यहीं पहुंच रहे हैं।

पीजी के लिए इन विषयों में सीटों की संख्या बढ़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने बताया कि पीजी सीटों की संख्या 18 हो गई है। पहले 11 पीजी सीटों में पढ़ाई हो रही थी। इसमें 7 बढ़ कर 18 हो गई। कम्युनिटी मेडिसिन 4 सीटें, ऑप्थेल्मोलॉजी में 2 सीटें, ईएनटी में 2 सीटें एवं एनेस्थीसिया में 3 सीटें, पैथोलॉजी में 4 सीटें, माइक्रो बायोलॉजी में 3 सीटें साल 2025 की उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पहले प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल चुकी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *