राजनांदगांव, चिखली पुलिस चैकी क्षेत्र के अंतर्गत 2 अक्टूबर गुरूवार की दोपहर बाइक सवार एक महिला को पिकअप ने रौंद डाला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमला साहू अपने पति श्याम चरण साहू के साथ बाइक में सवार होकर रायपुर से अपनी बेटी के घर स्टेशनपारा पंहुची थी। बताया जाता है कि नवा खाई पर्व के पश्चात वह अपने पति के साथ वापस रायपुर लौटने के लिए निकली थी। इसी बीच चिखली की ओर से शुरूब ओव्हर ब्रीज में कृष्णा-डेयरी के समीप लगे जाम में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। पीछे बैठी विमला साहू पति श्याम चरण साहू (65) बाइक से सड़क पर जा गिरी।

इसी दौरान चिखली की ओर से आ रहे पिकअप वाहन के चक्के में आ जाने से उसका सिर फट गया। प्रत्यक्षदार्शियों की माने तो उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिर भी लोगों ने उसे हास्पिटल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । हादसे की जानकारी मृतक की बेटी को लगते ही वह परिवार सहित मौके पर पहुंची। स्टेशनपारावासियों ने चिखली क्षेत्र के लोगों के साथ अन्डब्रिज के निर्माण में हो रहे विलंब को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। इसी बीच भींड़ में शामिल लोगों ने पुलिस की यातायात व्यवस्था को भी जी भरकर कोसा । पहले से लगे जाम को पुलिस प्रशासन की लापरवाही बताते हुए पुलिस के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *