cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव, शहर के शंकरपुर वार्ड में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। वार्ड में रहने वाला युवक सूरज पाठक उर्फ बउवा धारदार चाकू लेकर कार्यक्रम स्थल में पहुंच गया। जहां कुछ लोगों से विवाद और मारपीट करने लगा।

घटना शुक्रवार देर शाम की है। विसर्जन के दौरान मौजूद वार्ड के लोगों ने उसे समझाइश दी। लेकिन आरोपी लगातार लोगों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते रहा। कुछ युवकों से मारपीट भी की। इसके बाद मौके से चिखली पुलिस को सूचना दी गई। लोगों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस जवानों पर पत्थर भी फेंका। अतिरिक्त बल बुलाया गया। चिखली पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज पाठक उर्फ बउवा को गिरफ्तार कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *