राजनांदगांव, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजनांदगांव इकाई ने विजय दिवस मनाया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों ने महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में राजनांदगांव के गौरव स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। इसमें 1971 की लड़ाई में शामिल हुए राजनांदगांव के भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा भारत-पाकिस्तान युद्ध की वास्तविक स्थिति और भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता के बारे में बताया।

इसके बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने मोटर साइकिल रैली निकाली। यह रैली शहर की मुख्य चौराहों से होते हुए प्यारेलाल स्कूल में समाप्त हुई। यहां सैनिकों ने 50 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। डोंगरगढ़ से आए डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षार्थी भी शामिल हुए। परिषद की मातृ शक्तियों का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर अशोक झा, जनक लाल विश्वकर्मा, गुरमीत सिंह भाटिया, गुमान दास साहू, वसंतरावते, संतोष सिंह, विनोद रजक, उमेश गंगबेर, पीयूष, कन्हैया साहू, चिमनलाल साहू, अमर साहू, ईश्वर सिंह जागृत, पी राजू, कमलेश विजयवाड़ा, युगल किशोर वर्मा, विनोद यादव, भानु राम सौरी, राजेश चंदेल, काली राम ठाकुर आदि मौजूद थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *