राजनांदगांव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बापू टोला वार्ड 1 में गौ संरक्षण अभियान में शामिल हुए। गौ संरक्षण करने मवेशियों के गले एवं सींग पर रेडियम पट्टी लगाई। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा अभियान अंतर्गत गौ संरक्षण के लिए बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है।

नई गौशाला खोलना, बाल आश्रम, वृद्धा आश्रम, पौधरोपण, घुमंतु मवेशियों के गले और सींग पर रेडियम बेल्ट एवं पट्टी लगाई जा रही है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों का बेहतर कार्य करने हौसला बढ़ाया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक के संस्थापक मीणा केतन पटनायक ने बताया अभियान पूरे राज्य में चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी, प्रदेश प्रवक्ता नितिन बास्कर, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष डोंगरगढ़ हेमंत वाल्दे, अध्यक्ष डोंगरगांव नोहर साहू, अध्यक्ष राजनांदगांव अनिल करोले, अरुणा देवांगन सहित अन्य मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *