राजनांदगांव, छुईखदान में दो बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथ घायल है।

जिसका इलाज जारी है। घटना सोमवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम खम्हारडीह में रहने वाले डोमन साहू और मितेश कुमार साहू सगाई कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोडका गए थे।

जहां से दोनों गांव लौट रहे थेए तभी उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे डोमन और मितेश सड़क पर गिर गए। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मितेश कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। मितेश की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर जुर्म दर्ज कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *