छुरिया, पुलिस ने ग्राम झालाटोला में शांति भंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। छुरिया पुलिस ने बताया कि आरोपी चंद्रशेखर उर्फ चंदू साहू मोहल्ले में रहने वाले लोगों की गाली गलौज कर विवाद कर रहा था।

जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाने में दी। इसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची। जहां से आरोपी चंद्रशेखर को हिरासत में लिया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *