राजनांदगांव, शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा में गुरुवार से शालेय स्तरीय खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। जनपद सदस्य टूमन लाल साहू ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को संकेत देकर स्पर्धा की शुरुआत कराई। खेलों को लेकर बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि साहू ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।

प्राचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन में खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। खेल स्पर्धा के तहत कबड्डी, रिले रेस, 100 एवं 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी दिनों में पुरस्कृत किया जाएगा। संपूर्ण आयोजन में संस्था के व्याख्याताओं यथा संगीता तिवारी, अर्चना साहू, कमलेश्वरी चंदेल, नीलम सिंह, दिव्या वर्मा, लोकेश्वरी देवांगन, रामप्रसाद देवांगन, नंदकुमार पटेल, राकेश साहू,सुरेश कुमार, मनीष शर्मा, योगेंद्र सिंग ठाकुर, तीर्थंकुमार सूर्यवाणी, राहुल रावटे तथा स्कूली बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *