नर्मदा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर के क्रीडांगन में विगत दिनों उप जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता ठाकुरटोला, पैलीमेटा, भदेरा व मोहगांव संकुल के प्रतियोगी छात्रों के बीच हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रेम लाल साहू थे। कार्यक्रम में अध्यक्ष विकास खंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान गिरेन्द्र सुधाकर ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच अमरलाल मेरावी, दिनेश साहू, मनोज साहू व दाऊराम साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। जनपद सदस्य ने प्रतियोगी छात्रों से खेल को खेल की भावनाओं से खेलते हुए पूरे अनुशासन व ईमानदारी के साथ खेलने प्रेरित किया। क्रीड़ा भी पढ़ाई का एक अंग है।

प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगी छात्रों के अलावा सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था उप जोन अंतर्गत समन्वयकों द्वारा की गई थी। ग्राम अचानकपुर के अनुज साहू ने अपने जन्मदिन व अनिल साहू ने गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आंशिक न्योता भोज के रूप में खीर-पूड़ी दी गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *