राजनांदगांव, कार्तिक पूर्णिमा पर शिवनाथ नदी में स्नान शिवगंगा महाआरती संपन्न हुई। त्योहारों की नगरी संस्कारधानी की धर्म संस्कार संस्कृति सेवा में समर्पित धार्मिक संस्थाओं में मां गायत्री दिया मंडल गायत्री परिवार श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट बाल रत्न मंच सेवा समिति संस्थाओं के प्रमुख सेवकों ने आस्था की डुबकी लगाई। पंकज गुप्ता योगेश साहू सौरभ खंडेलवाल राहुल अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म की अलख जगाते हुए धर्म जागरण का संचार करते हुए अनवरत रूप से 9वें वर्ष देव दिवाली पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी लगाई।

शिवनाथ नदी मोहारा तट पर शिव प्रतिमा के सामने सुबह 6 बजे कार्तिक पूर्णिमा स्नान दीप दान किया गया। वहीं 6:30 बजे गायत्री मंदिर के पंडित सुखनंदन जी द्वारा भगवान गणपति की स्तुति एवं वैदिक मंत्र उच्चारण करते दिव्य भव्य अलौकिक शिवगंगा महा आरती आरती सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। सनातन प्रेमियों ने पुष्पांजलि दीपदान अर्पित कर देश की एकता और अखंडता विश्व में खुशहाली सुख समृद्धि की कामना की। बिलासपुर के रेल हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की शांति करने प्रभु से प्रार्थना की गई।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान दीप दान का विशेष महत्व आयोजन के प्रमुख सेवक कैलाश गुप्ता गोल्डी गुप्ता ने बताया कि सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस शुभ अवसर पर देवता धरती पर आते हैं और मां गंगा की आरती करते हैं इस दिन दान दीपदान करने का विशेष महत्व होता है स्नान के बाद दीपदान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। शिवगंगा महाआरती को सफल बनाने में पवन अग्रवाल विजय गुप्ता लोकेश अग्रवाल सौरभ प्रतिभा खंडेलवाल प्रीति गुप्ता संचित खंडेलवाल की भूमिका रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *