राजनांदगांव, श्रीजैन श्वेताम्बर पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सीए अजय सिंगी ने आगामी तीन वर्षों के लिए संरक्षक मंडल व कार्यकारिणी की घोषणा की। अजय सिंगी को सर्वसमित्ति से ट्रस्ट मंडल ने मैनेजिंग ट्रस्टी चुना गया है। इसके बाद ट्रस्ट मंडल व कार्यकारिणी बनाई गई जिसमें ट्रस्टी जीवनचंद बैद, ललित भंसाली, भावेश बैद, रोशन गोलछा होंगे। संरक्षक नरेश डाकलिया, भिखमचंद छाजेड़, कुशालचंद बैद, भवरलाल ललवानी, रिखबचंद बैद, प्रेमचंद लुनिया, सचिव निलेश लोढ़ा, कोषाध्यक्ष सीए प्रफुल कोठारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद शाह (राजा), प्रभात कोटड़िया, नरेश बैद, संजय ललवानी, ललित मुणोत, नयन कोठारी (मिकू) को बनाया गया है।
संघ के प्रचार प्रसार प्रभारी मोहिल कोटड़िया ने बताया कि ट्रस्ट मंडल ने सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभागों की भी घोषणा की गई जिसमें कानूनी सलाहकार विनेश चोपड़ा (लाला), धर्मेंद्र बोथरा, व्यावच्च व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रितेश लोढ़ा, पीयूष बैद (गुड्डू), महावीर चौरडिया, नूतन भवन निर्माण विभाग प्रदीप गोलछा, दिनेश लोढ़ा, सुनील बैद, प्रवीण ललवानी (सोनू), वर्धमान छाजेड़, मंदिर विभाग ज्ञानचंद कोठारी, संतोष ललवानी, निर्मल बैद (गोरू), अजय बैद, बगीचा विभाग दिलीप गोलछा, संजय बैद, अक्षय मुणोत, दादाबाड़ी विभाग मनोज गोलछा, राजेश चोपड़ा, सीए सुधीर गोलछा, अमित बैद, वित्त व लेखा विभाग सीए सुरेश गांधी, सीए अतीश ओस्तवाल को दायित्व दिया।
अतिथि सत्कार, चिकित्सा सेवा विभाग की जिम्मेदारी कार्यकारिणी सदस्य डॉ.मोहन पारख, नथमल कोटड़िया, अखराज कोटड़िया, पदम चोपड़ा, ज्ञानचंद नवलाखा, सुरेश गोलछा, सीए राजेश जैन, मनोज शांतिलाल बैद, जयचंद ललवानी, ललित गोलछा, पारस झाबक, शिखर बैद (पिंटू), नीरज कोटड़िया, चिंतामणि बोथरा, सिद्धेश बरड़िया, शेखर बोथरा, आशीष कोचर, गुलाब गोलछा होंगे। इनके अलावा अतिथि सत्कार उत्तमचंद लुनिया, मनोज बैद, श्रीचंद कोचर, प्रदीप डाकलिया, साधार्मिक भक्ति प्रेमचंद गोलछा, अनिल बरड़िया, राजकुमार बैद, जितेंद्र चोपड़ा, धार्मिक शिक्षक मनोज झाबक, प्रशांत लुनिया, निखिल कोटड़िया, चिकित्सा सेवा विभाग डॉ.आदित्य पारख, डॉ.विक्रम बैद, डॉ. निलेश मुणोत, फनेंद्र बैद होंगे। वहीं विशेष आमंत्रित दीपक नवलखा, गौतम कोठारी, नवीन झाबक होंगे।
